Tuesday, 21 November 2017

गुजरात चुनाव : टिकट नहीं मिलने पर भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा विधायक शामजी चौहान ने पार्टी छोडऩे की धमकी दी। वह चोटिला विधानसभा सीट से विधायक हैं।

दो दिन पहले घोषित भाजपा की दूसरी सूची में चौहान सहित नौ मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया और नये चेहरों को लाया गया है। चोटिला विधानसभा क्षेत्र के लिए चौहान की जगह जिनाभाई देदवारिया को टिकट दिया गया है।



चौहान को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पिछले साल संसदीय सचिव नियुक्त किया था। चौहान ने पीटीआई से कहा, एक व्यक्ति जिसने पार्टी हितों के खिलाफ काम किया और पिछले पांच साल में इसे तोडऩे की कोशिश की, उसे चुनाव लडऩे का अधिकार दिया गया है।

Resource: http://bit.ly/2zWK6QE

For more National News in Hindi Visit http://www.samacharjagat.com/category/national/1

 

No comments:

Post a Comment