आज के समय में हर कोई व्यस्त हैं। ऑफिस में काम के प्रेशर की वजह से कुछ कर्मचारी डेस्क पर ही खाना खाने लगते हैं। वह सोचते है कि इससे समय की बचत हो रही हैं। लेकिन यह समय की बचत ना होकर उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं। आप ना केवल शारीरिक और मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।
ऑफिस में काम करने वाले अधिकतर लोगों का ड्यूटी टाईम 8 से 9 घण्टे होता हैं। अगर आप लगातार बैठ कर काम करते हैं तो आपको बैक पेन, पैरों और दिल से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए अधिक समय तक एक जगह बैठें ना रहें। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके हित मेें नहीं होगा।









