Wednesday, 29 March 2017

Oppo ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले कर्मचारी को निकाला

Hindi Samachar : चीन की मोबाइल कंपनी ओपो ने आज कहा कि उसने उस कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है जिसने कल भारतीय ध्वज का अपमान किया था। यह घटना कथित तौर पर कंपनी के नोएडा संयंत्र में हुई। कर्मचारियों का आरोप था कि एक चीनी कर्मचारी ने भारतीय ध्वज को कचरापात्र में फेंक दिया।
maxresdefault.jpg
इसको लेकर विवाद हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा है, ‘हम इस तरह के मामलों को सहन नहीं करते और कर्मचारी को बर्खास्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
इसके साथ ही कंपनी ने इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ पर खेद जताया है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत व इसकी संस्कृति के प्रति ‘गहरा सम्मान’ है।इससे पहले बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी इस मुद्दे को ‘उचित’ ढंग से सुलझाएंगे।
Technology जगत से जुडी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Wednesday, 22 March 2017

सनी लियोन ने अपनी हॉट ब्लैक बिकनी से मैक्सिको के बीच पर लगाई आग

News in Hindi : पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी इन दिनों मैक्‍सिको के बीच पर छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने वहीं से सोशल मीडिया ब्लैक बिकनी पहने अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं।
1490239580.jpg
इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी ने ये तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “Tan tan tan!!! Yay! Love the sun here! cancun Mexico!!”
वहीं दूसरी फोटो के कैप्शन में लिखा, 'फाइनली अब कुछ सूरज और टैन मिल रहा है। बहुत बहुत अच्छा.' तीसरी फोटो पर लिखा है, 'कैनकन मैक्सिको के बीच वेकेशन पर फाइनली आकर काफी अच्छा लग रहा है।' सनी ने यहा से अपना एक वीडियो भी शेयर किया है।
बता दें कि सनी राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म रईस के एक गाने 'लैला मैं लैला' में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।
ऐसी ही मजेदार खबरे पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Thursday, 16 March 2017

आत्माओं का सच जानना है तो जाएं यहां

Hindi News : अमेरिका के कासाडागा टाउन को साइकिक कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि उनमें ऐसी शक्ति मौजूद है कि वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्ति की आत्मा से संपर्क कर सकते हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि यहां के लोग प्रेतात्माओं से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार करने का भी दावा करते हैं।
1489656636.jpg
अपनी इसी अनोखी खासियत की वजह से ये जगह पूरी दुनिया में फेमस है और दूर-दूर से लोग यहां पारलौकिक शक्तियों का अनुभव करने आते रहते हैं। न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने 1875 में इस टाउन को बसाया था। धीरे-धीरे यहां लोग आकर बसने लगे और खुद स्प्रिचुअल हीलर्स बन गए।
आज की तारीख में कासाडागा में करीब 150 स्प्रिचुअल हीलर्स हैं, जो मृत आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं। यहां ईसाईयत, दर्शन और विज्ञान के मिले-जुले आधार पर केंद्रित आध्यात्म का एक अनूठा रूप देखने को मिलता है। हर साल यहां करीब 15 से 20 हजार लोग आते हैं और आत्माओं से बात करके एक अनूठा आनंद प्राप्त करते हैं।
ताजा खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Tuesday, 14 March 2017

आपकी खूबसूरती को प्रभावित करती है आपकी Daily Routine Life

Hindi News : खूबसूरत दिखने और अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सौंदर्य प्रसाधनो का ही हाथ नहीं होता। अगर प्राकृतिक सौंदर्य अपने सौंदर्य में लाना है तो उसमे एक हद तक स्किनकेयर रुटीन का बहुत बड़ा हाथ होता है। जो कि आजकल की लाइफस्टाइल में कहीं ना कहीं भूला जा चुका है। असल में सुंदरता बढ़ाने और खूबसूरत दिखने में आपका डेली रूटीन किस तरह से असरकारक होता है एक नजर डालते है।
1489485905.jpg
एक्सरसाइज के है फायदे- सेहतमंद रहने का पहला स्टेप एक्सरसाइज ही है। ये आपकी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज आपको एनर्जेटिक, एक्टिव, पॉजिटिव और हेल्दी बनाए रखती है। जरूरी नहीं कि एक ही तरह की एक्सरसाइज आप करें, बोरियत से बचने के लिए इन्हें हर दिन बदला भी जा सकता है।
अपने लिए निकालें समय- आजकल की भागती दौड़ती लाइफस्टाइल में 'मी टाइम' हासिल करना मुश्किल जरुर है लेकिन नामुमकिन बिल्कुल भी नही। आप ये कभी ना भूले कि दिनभर काम करते रहना और खुद के लिए जरूरी वक्त ना निकाल पाना आपकी सेहत, मिजाज के साथ स्किन के लिए भी जरूरी है। खुद को ब्रेक दें और इस समय में केवल वही करें जो आपको पसंद हो। म्यूजिक, रीडिंग, पेंटिंग, राइटिंग कुछ भी करें लेकिन उसका पूरा आनंद लेकर करें।
अंदरुनी ग्लो- सबसे पहले तो खूबसूरत होने की असल परिभाषा आपको जानना जरुरी है। इस गलतफहमी में बिल्कुल ना रहे कि खूब मेकअप करने के बाद जो चेहरा आप अक्सर आईनें में देखती है वो खूबसूरत है। बल्कि खूबसरती वो है जो अंदर से ग्लो करनें से है। जिसे नैचरल और ऑर्गेनिक लाईफ स्टाइल अपनाकर पाया जा सकता है।
चैन की नींद- अपनी खूबसूरती में नींद का एक अहम योगदान होता है। स्वस्थ रहनें के लिए भरपूर नींद लेना बेहद आवश्यक है। ग्लोइंग स्किन के लिए बेहद जरुरी होता है स्लीप शेड्यूल। जरूरी है कि आप नींद में कोई कमी न रखें। वैसे भी अच्छी नींद के बाद आप बिना किसी कोशिश के फ्रेश नजर आने लगते हैं।
Lifestyle से जुडी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Thursday, 2 March 2017

सैफ की फ्लॉप फिल्म 'रंगून' पर भड़कते हुए ये क्या बोली करीना

Hindi News : 24 फरवरी को  रिलीज हुई फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म पांच दिनों में सिर्फ 17 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। फिल्म में सैफ अली खान, शहीद कपूर, कंगना रनौत के होते हुए बॉक्स ऑफिस पर सफल नही रही है।
1488506137.jpg
जबकि 'रंगून' के पहले रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएसबी 2' ने 5 दिनों में 66.79 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस हिसाब से 'रंगून' कमाई के मामले में बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रही है।
इस बीच करीना कपूर ने अपने पति की इस फिल्म के बारे में अपनी राय दी है। उन्होंने कहा, 'फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर बुरी या अच्छी नहीं कही जा सकती। विशाल भारद्वाज की फिल्में कलात्मक होती हैं। उसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर आंकना गलत होगा।'
बता दें कि करीना 'रंगून' की रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं थी और उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ भी की थी।
ऐसी ही मजेदार Hindi News पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर