Wednesday, 29 March 2017

Oppo ने भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले कर्मचारी को निकाला

Hindi Samachar : चीन की मोबाइल कंपनी ओपो ने आज कहा कि उसने उस कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है जिसने कल भारतीय ध्वज का अपमान किया था। यह घटना कथित तौर पर कंपनी के नोएडा संयंत्र में हुई। कर्मचारियों का आरोप था कि एक चीनी कर्मचारी ने भारतीय ध्वज को कचरापात्र में फेंक दिया।
maxresdefault.jpg
इसको लेकर विवाद हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा है, ‘हम इस तरह के मामलों को सहन नहीं करते और कर्मचारी को बर्खास्त करते हुए कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं।
इसके साथ ही कंपनी ने इस ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ पर खेद जताया है। कंपनी का कहना है कि उसका भारत व इसकी संस्कृति के प्रति ‘गहरा सम्मान’ है।इससे पहले बीजिंग में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन को उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी इस मुद्दे को ‘उचित’ ढंग से सुलझाएंगे।
Technology जगत से जुडी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

No comments:

Post a Comment