Hindi News : Apple
अपने आईफोन्स की उतनी बिक्री नहीं कर रहा है जैसे कि हमे आशा है लेकिन
Apple Watches ने अपनी बिक्री के रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं। Strategy
Analytics, के अनुसार, Apple ने 2017 के पहली तिमाही में 3.5 मिलियन Apple
Watches की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी समय Apple ने 2.2 मिलियन
Apple Watches की बिक्री की थी।

पिछले साल की अपेक्षा यह आकड़ा 59 प्रतिशत अधिक है। गौरतलब है कि Fitbit जो कि एक प्रसिद्ध कंपनी है, केवल 2.9 मिलियन devices बेचने में ही कामयाब रही जबकि 2016 की पहली तिमाही में कंपनी ने 4.5 मिलियन यूनिट्स बेची थी। पिछले साल की अपेक्षा Fitbit ने 36 प्रतिशत बिक्री कम की है। ऐसा प्रतीत होता है कि Apple Watches ने Fitbit से यह ताज छीन लिया है। यहाँ तक Xiaomi ने भी अधिक devices की बिक्री की।
ये परिणाम Apple के नवीनतम आय की रिपोर्ट के अनुरूप हैं। कंपनी का कहना है कि इसकी टीवी और घड़ियों की बिक्री साल-दर-साल 31 प्रतिशत बढ़ रही है। Apple CEO, Tim Cook ने कहा कि घड़ियों की बिक्री पिछले साल से लगभग दोगुनी है। Neil Mawston, Strategy Analytics के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि Apple की Watch Series 2 अपनी बेहतरीन स्टाइलिंग, इंटेंसिव मार्केटिंग और बेहतर रिटेल उपस्थिति के रहते अच्छी बिक्री करने में कामयाब रही है।
लेकिन दूसरी ओर Fitbit के बैंड्स की मांग दिनों दिन घटती जा रही है। ऐसा स्पोर्ट्स-ओरिएंटेड Smartwatches के बढ़ते विकल्पों के कारण है। खरीदारों को अब बहुत से विकल्प उपलब्ध होते हैं जिनमे से वे अपने लिए एक बेहतर चुनाव कर सकतें हैं। हालाकिं Fitbit ने पिछले साल सब से अधिक Wearables की बिक्री की थी लेकिन फिर भी 2017 की शुरुआत से Fitbit कंपनी खतरे में है। Fitbit ने जनवरी 2017 में 110 नौकरियों की कटौती की है, जो कि ज्यादा अधिक नहीं है लेकिन फिर भी इसके वर्क प्लेस का लगभग 6 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार बाजार में अपनी खोयी स्थिति को वापस हासिल करने के लिए Fitbit कंपनी नई Smartwatches और वायरलेस हेडफोन्स पर काम कर रही है।
ऐसी ही मजेदार खबरे पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर