Monday, 15 July 2019

Shah Rukh Khan will be honored with the doctorate degree at La Trobe University, Melbourne

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपनी मीर फाउंडेशन के जरिए वंचित बच्चों, महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास में योगदान करने तथा भारतीय मनोरंजन उद्योग में उनकी उपलब्धियों के लिये मेलबर्न स्थित ला ट्रोब विश्वविद्यालय से प्रतिष्ठित डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाने वाला है।


खान अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मानवता के कल्याण के लिए उनके प्रयास को देश में पहली बार सम्मानित किया जाएगा और यह उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। ला ट्रोब विश्वविद्यालय पहला ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय है जो खान को प्रतिष्ठित डिग्री डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित करेगा।
खान ने विश्वविद्यालय के बयान का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि ला ट्रोब विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थान से सम्मानित किये जाने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, जिसका भारतीय संस्कृति के साथ लंबे समय से संबंध रहा है और महिलाओं की समानता की हिमायत का इसका रिकॉर्ड रहा है। आईएफएफएम की निदेशक मिटू भौमिक ने कहा कि महोत्सव खुशकिस्मत है कि उसे यह विश्वविद्यालय सहयोगी के तौर पर मिला है।

Resource : https://bit.ly/2ShtlGV

Friday, 10 May 2019

अगर केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा बनती है, तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे: अरविंद केजरीवाल !

National News : दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटों पर छठवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में हर पार्टी वोटरों को किसी भी तरह से अपने पाले में रखने की हर संभव कोशिश कर रही है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से कांग्रेस पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा बनती है। तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। 



कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस यूपी में सपा—बसपा, केरल में वाम दल, बंगाल में तृणमूल, आंध्र प्रदेश में तेदेपा और दिल्ली में आप को नुकसान को पहुंचा रही है। अगर नरेंद्र मोदी सत्ता में लौटे तो इसके जिम्मेदार राहुल गांधी होंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस काम बिगाड़ रही है, ऐसा प्र​तीत हो रहा है कि वह भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि विपक्षी पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। इस दौरान केजरीवाल ने वोटरों से अपील की वे सोच समझकर वोट करे। 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देशवासियों, वोट देते समय सोचना। अगर मोदी जी दोबारा आ गए तो अमित शाह गृह मंत्री होंगे। जिस देश का गृह मंत्री अमित शाह हो, उस देश का क्या होगा, ये सोच के वोट डालना।

Wednesday, 8 May 2019

श्रीलंका में विस्फोटों में 200 बच्चों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया !

National News : श्रीलंका में ईस्टर रविवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में करीब 200 बच्चों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। उनमें से कुछ तो अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। श्रीलंका रेड क्रॉस सोसाइटी (एसएलआरसीएस) ने बताया कि कुछ परिवारों ने अपने घर के कमाने वालों को ही खो दिया है और उनके पास जीवन जीने के लिए शायद पर्याप्त धनराशि नहीं है।

देश में ईस्टर के मौके पर तीन गिरजाघरों और तीन लग्जरी होटलों समेत अलग अलग स्थानों पर नौ विस्फोट हुए थे जिनमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। मृतकों में 10 भारतीय समेत 40 विदेशी शामिल हैं। आतंकी संगठन आईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन सरकार ने स्थानीय चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को धमाकों के लिए दोषी बताया है।


कोलंबो गजट ने एसएलआरसीएस के हवाले से कहा है कि विस्फोट में घायल होने की वजह से 75 परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है, क्योंकि विस्फोट में उनके परिवार का कोई न कोई सदस्य जख्मी हुआ है। खबर में बताया गया है कि उनमें से कुछ लोग तो जख्मों के कारण काम पर नहीं जा पाएंगे तो कुछ घायल तो कुछ शारीरिक तौर पर अक्षम हो गए हैं। एसएलआरसीएस ने कहा कि घटना से सीधे तौर पर प्रभावित हुए लोगों, चश्मदीदों और अपनों को खोने वाले परिवारों को 'मनोवैज्ञानिक प्राथमिक उपचार’ (पीएफए) देने की जरूरत है।

Resource : https://bit.ly/2H4fKNV

Monday, 6 May 2019

ऑस्ट्रेलिया से खेलकर हमारा आत्मविश्वास बढेगा: मनप्रीत !

Sports News : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का मानना है कि अगले महीने होने वाले एफआईएच हाकी सीरिज फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से खेलकर उनकी टीम का आत्मविश्वास बढेगा। भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई।


यह दौरा भुवनेश्वर में अगले महीने होने वाले हाकी सीरिज फाइनल के लिये अहम माना जा रहा है जो नए कोच ग्राहम रीड के साथ टीम का पहला टूर्नामेंट होगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय टीम के खिलाफ दो, आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो और वेस्टर्न आस्ट्रेलिया थंडरस्टिक्स क्लब के खिलाफ एक मैच खेलेगी।

मनप्रीत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलकर हमारा आत्मविश्वास बढेगा। मार्च में मलेशिया में हमने अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ युवा वहां चमके थे। उन्होंने कहा कि जसकरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण करेंगे जबकि गुरसाहिबजीत सिंह का यह दूसरा टूर्नामेंट होगा। अरमान कुरैशी लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं।
मुझे यकीन है कि ये खिलाड़ी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलकर उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। भारत ने सत्र की शुरूआत इपोह में सुल्तान अजलन शाह कप में रजत पदक के साथ की थी। नए कोच की सोच के बारे में पूछने पर मनप्रीत ने कहा कि वह व्यक्तिगत प्रदर्शन की बजाय टीम प्रदर्शन को महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि नए कोच हमें बार बार कहते हैं कि उनके लिए व्यक्तिगत कौशल के धनी खिलाड़ी से ज्यादा टीम के लिये खेलने वाला खिलाड़ी अहम है।

केजरीवाल के थप्पड़ वाली घटना पर सपना चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा-भगवान ने उन्हें अपने आप जवाब दे दिया!

National News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक चुनावी रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस मामले पर पक्ष और विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अब इस मामले पर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सपना ने इसे केजरीवाल के उस बयान से जोड़ दिया है जिसमें केजरीवाल ने मनोज तिवारी को नाचने वाला कहा था। 

दरअसल, जब सपना चौधरी से केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि किसी के प्रोफेशन को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, ये बहुत गलत बयान है। इसके बाद सपना ने कहा कि केजरीवाल को इसका जवाब मिलेगा। ​थप्पड़ वाली घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपना ने कहा कि देखो आपने मैंने कहा था, भगवान ने उन्हें अपने आप जवाब दे दिया है, हमें जवाब देेने की जरूरत ही नहीं। 
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना। 

तो वहीं थप्पड़ वाली घटना पर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ही मुझे मरवाने के लिए भेजा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन पर किया गया ये नौवां हमला था। मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला किसी ने किया होगा। इस देश में दिल्ली का सीएम ही एकमात्र ऐसा मुख्यमंत्री है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके विरोधी दल यानि की भाजपा के ऊपर ​है।  

Tuesday, 30 April 2019

मोदी सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं, एक फौजी उनके खिलाफ वोट मांग रहा है: सिद्धू !!

National News : पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सेना के नाम पर वोट मांग रहे हैं वहीं वाराणसी में एक पूर्व फौजी मोदी के खिलाफ वोट मांग रहा है। भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के समर्थन में सोमवार रात को शहर के करोंद चौराहे पर एक चुनावी सभा में सिद्धू ने कहा कि भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है।

मोदी फौज के नाम पर वोट मांग रहे हैं जबकि वाराणसी में एक फौजी मोदी के खिलाफ वोट मांग रहा है। क्रिकेटर रह चुके सिद्धू ने कहा कि लोग समझ चुके हैं, मोदी साहब आपकी इन हरकतों को कि आप लोगों का ध्यान रोजगार, नोटबंदी, और जीएसटी को गलत ढंग से लागू करने जैसे असल मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता अपने भाषण में बीएसएफ के पूर्व कांस्टेबल तेज बहादुर यादव का जिक्र कर रहे थे, जो प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव में उतरे हैं। सपा ने बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। सिद्धू ने कहा कि भाजपा और मोदी चुनाव हारने जा रहे हैं।

सिद्धू ने मोदी पर आरोप लगाया कि मोदी चुनावों में देश का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी देश की अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी से पड़े बुरे प्रभाव से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। नोटबंदी ने बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है।


सिद्धू ने कहा कि मोदी रोजगार के मूल मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिये विशेष रुप से युवाओं के बीच राष्ट्रवाद के मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होने कांग्रेस के आरोप दोहराते हुए कहा कि मोदी ने राफ़ेल जेट सौदे में 30,000 करोड़ रुपए का फायदा एक उद्योगपति को पहुंचाया।

For more Latest Hindi News visit https://bit.ly/2GNQ3kR

Monday, 29 April 2019

मुहम्मद बिन तुगलक जैसे भयानक हैं मोदी: ममता !!

National News : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘मुहम्मद बिन तुगलक जैसा भयानक’ बताते हुये लोगों से उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए मतदान करने की अपील की। बनर्जी ने यहां पुरबा मेदीनिपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘मुहम्मद बिन तुगलक की तरह  मोदी किसी से सलाह लिये बिना हर काम अपनी मर्जी से करते हैं।



उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री लगातार मेरी आलोचना कर रहे हैं लेकिन उन्होंने खुद क्या किया है? बनर्जी ने आरोप लगाया कि अच्छे दिन के नाम पर  मोदी के शासन में 12,000 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा, ‘‘नौकरियां चली गईं हैं। उन्होंने नोटबंदी लागू की जिसके परिणामस्वरूप बहुत गड़बड़ी फैल गई। भाजपा तलवारों के साथ जुलूस निकालती है और लोगों पर अत्याचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने पिछले पांच वर्षों में दुनिया घूमने के अलावा क्या किया है?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘शायद ही कोई मीडिया आउटलेट मोदी के खिलाफ खबरें दिखाता है क्योंकि मामूली आलोचना पर भी मोदी के लोग चैनल को फोन करते हैं और फिर रिपोर्टर को निकाल दिया जाता है
For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com/