Thursday, 5 October 2017

बनने जा रहा है मोदी का मंदिर 'भक्त' कर सकेंगे पूजा

कहते है देश दुनिया में भगवान के भक्तों की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब देश में भगवान की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर में 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। आपको बतादे की इसके लिए मेरठ में 5 एकड़ भूमि का चयन भी हो गया है।
यह मंदिर देहात के सरधना क्षेत्र के करनावल हाईवे पर होगा, जिसमें पीएम मोदी की 100 फीट की प्रतिमा लगाई जायेगी और बकायदा इसमें मोदी भक्त मोदी जी की पूजा भी करेंगे। 
मोदी के मंदिर निर्माण की बात कहने वाले उनके समर्थक सिंचाई विभाग के पूर्व इंजीनियर जेपी सिंह हैं, जिन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वह पीएम मोदी द्वारा देश हित के किये गये कार्यों से इस प्रकार प्रभावित है कि वह अब उनका मंदिर बनाने चाहते हैं। इसके लिये उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे पर 5 एकड़ जमीन खरीद ली है, जिसमें मोदी मंदिर का निर्माण होगा। 










इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग ढांचे के लिए एनबीसीसी ने फिनलैंड की कंपनी से हाथ मिलाया


सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी ने भारत में आगामी विकास परियोजनाओं में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग ढांचे के विकास के लिए फिनलैंड की कंपनी फोर्टम ओवाईजे के साथ सहमति ज्ञापन एमओयू पर दस्तखत किए हैं।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा, एनबीसीसी ने फोर्टम ओवाईजे से सहयोग संस्थागत संबंध एमओयू पर दस्तखत किए हैं।

Resource: http://bit.ly/2wyuL4l

For more Hindi News visit 
http://www.samacharjagat.com