कहते है देश दुनिया में भगवान के भक्तों की कोई कमी नहीं है, लेकिन अब देश में भगवान की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर में 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। आपको बतादे की इसके लिए मेरठ में 5 एकड़ भूमि का चयन भी हो गया है।
यह मंदिर देहात के सरधना क्षेत्र के करनावल हाईवे पर होगा, जिसमें पीएम मोदी की 100 फीट की प्रतिमा लगाई जायेगी और बकायदा इसमें मोदी भक्त मोदी जी की पूजा भी करेंगे।
मोदी के मंदिर निर्माण की बात कहने वाले उनके समर्थक सिंचाई विभाग के पूर्व इंजीनियर जेपी सिंह हैं, जिन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वह पीएम मोदी द्वारा देश हित के किये गये कार्यों से इस प्रकार प्रभावित है कि वह अब उनका मंदिर बनाने चाहते हैं। इसके लिये उन्होंने मेरठ-करनाल हाईवे पर 5 एकड़ जमीन खरीद ली है, जिसमें मोदी मंदिर का निर्माण होगा।
Resource: http://bit.ly/2y45XER

No comments:
Post a Comment