Monday, 30 January 2017

बिहार की पहचान है यहां का विश्व शांति स्तूप

बिहार एक ऐसा राज्य है जिसने दुनिया को दो धर्म दिए- बौद्ध धर्म और जैन धर्म, यहां आकर आपको दो धर्मों का मेल देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यहां की संस्कृति भी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। बिहार के कुछ खास स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
1485758856.jpg
इनमें से एक है विश्वशांति स्तूप, यह बिहार का एक बहुत ही नामी ऐतिहासिक स्थल है। भारत में 7 शांति स्तूप है जिसमें से विश्वशांति स्तूप एक है। 1969 में इस स्तूप का निर्माण हुआ था, जिसका मुख्य उद्वेश्य लोगों के बीच शांति और अहिंसा फैलाना था।  हिरण्य पर्वत स्थित विश्व शांति स्तूप ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
सभी देशों व धर्म के लोग यहां आकर शांति प्राप्त करते हैं। भगवान बुद्ध ने गृद्धकूट पर्वत पर समय व्यतीत कर अहिंसा को अपने जीवन में उतारा। वैसे तो संसार में हजारों स्तूप बने हैं जो शांति की याद दिलाते हैं। लेकिन यहां आकर लोगों को एक अलग ही प्रकार की शांति का अनुभव होता है।
ऐसी ही मजेदार खबरे पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Thursday, 26 January 2017

पाकिस्तान ने ‘काबिल’ की स्क्रीनिंग के लिए एनओसी जारी किया

पाकिस्तान ने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘काबिल’’ की स्क्रीनिंग के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र एनओसी जारी किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढऩे के बाद पाकिस्तान की सरकार द्वारा भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाये जाने के चार महीने बाद देश में इस सप्ताहांत पर कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज होगी। 

हम फिल्म्स के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया कि हम अभी भी शाहरख खान और माहिरा खान अभिनीत फिल्म ‘‘रईस’ के लिए एनओसी जारी किये जाने का इंतजार कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा, ‘‘हम एक बार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन सेंसर बोर्ड से मंजूरी प्रमाणपत्र मिल जाने के बाद शुक्रवार को ‘काबिल’ को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।’’ 
पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा गठित एक समिति की सिफारिश पर सरकार ने ‘काबिल’ के लिए एनओसी जारी किया था। इस संबंध में समिति ने इस सप्ताह प्रधानमंत्री के सचिवालय को एक रिपोर्ट सौंपी थी। 
ताजा और रोचक Hindi Samachar पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Tuesday, 17 January 2017

World की Passport रैंकिंग में इंडिया 78वें पायदान पर

Indian passport को दुनिया के सबसे प्रभावशाली passport की रैंकिंग में निचले पायदान पर रखा गया है। उसे 78वां स्थान दिया गया है। 196 देशों की इस सूची में जर्मनी को शीर्ष जबकि Afghanistan को अंतिम स्थान मिला है। ऑटर्न कैपिटल की वैश्विक रैंकिंग ' Passport Index ' में जर्मनी 157 वीजा-फ्री स्कोर के साथ शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर सिंगापुर और स्वीडन हैं। इन दोनों देशों का स्कोर 156 है।

तीसरे स्थान पर डेनमार्क, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका समेत आठ देश हैं। इन सभी का स्कोर 155 है। भारत 48 वीजा-फ्री स्कोर के साथ 78वें स्थान पर है। जबकि भारत के पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान क्रमश: 58वें और 94वें पायदान पर हैं। Afghanistan का स्कोर महज 23 है।दुनिया के इस लोकप्रिय ऑनलाइन संवाद साधन की यह रैंकिंग देशों की वीजा मुहैया कराए जाने की सुविधा पर आधारित है।
Ranking में वीजा-फ्री स्कोर यह दर्शाता है कि जिस देश का जितना स्कोर है उसके नागरिक उतने देशों में बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल प्रवेश कर सकते हैं। जैसे इस Ranking में भारत का स्कोर 48 है। इसका मतलब यह हुआ कि उसके passport धारक नागरिकों को 48 देशों में बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल प्रवेश मिल सकता है।
Technology जगत से जुडी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Sunday, 15 January 2017

योगेश्वर दत्त आज बंधने जा रहे हैं शादी के बंधन में, दहेज में लिया महज 1 रुपये

ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त आज (16 जनवरी) विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। 34 साल के योगेश्वर दत्त हरियाणा के कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

योगेश्वर ने सगाई भारतीय रीति रिवाज के अनुसार की। जिसमें दहेज न लेने देने का योगेश्वर दत्त के परिवार ने नमूना पेश किया। सगाई की रस्म एक रुपये से की गई।
गौरतलब है कि योगेश्वर दत्त की शादी शीतल खरखौदा के गांव हमायुपुर निवासी जयभगवान शर्मा की सुपुत्री से हो रही है। शर्मा आढ़त का कार्य करते हैं और वे काफी लंबे समय से राजनैतिक पृष्ठ भूमि से जुड़े हुए हैं।
पढ़े पूरी खबर : https://goo.gl/kdFVuW
ताजा और रोचक Hindi Samachar पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Wednesday, 11 January 2017

10 साल बाद करण अर्जुन जोड़ी दिख सकती हैं साथ साथ

बॉलीवुड के चर्चित जोड़ी में शुमार एक जोड़ी करण अर्जुन यानी की सलमान खान और शाहरुख़ खान की भी हैं और एक बार फिर दोनों साथ काम करते नज़र आ सकते हैं। जी हाँ दोनों खान के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। वो कम से कम 15 मिनट के लिए फिल्म में नज़र आयेंगे। इस बात की खबर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी दी। अगर ऐसा हुआ तो 2007 के बाद दोनों किसी फिल्म में एकसाथ दिखेंगे। 2007 में शाहरुख और सलमान ‘ओम शांति ओम’ के एक गाने में डांस करते नजर आए थे। 
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ करे: https://goo.gl/ZKe3us 
ताजा हिंदी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Tuesday, 10 January 2017

बिकनी में सुपरहॉट नूरा फतेही ने किंगफिशर कैलेंडर के लिए फोटोशूट कराया

बिग बॉस 9 कंटेस्टेन्ट नूरा फतेही ने हालही में किंगफ़िशर केलिन्डर के लिए अपनी बिकनी शूट किया हैं। नूरा फतेही इन पिक्चर्स में बेहद खूबसूरत नज़र आ रही हैं। नूरा फतेही का यह फोटोशूट अतुल कसबेकर ने किया हैं। 

नूरा फतेही 'बिग बॉस' के अलावा  'झलक दिखला जा' की भी कंटेस्टेन्ट रही हुयी हैं।  'झलक दिखला जा' में नूरा ने अपने डांस के जलवे से लोगों की वाहवाही बटोरी।
नूरा 'रॉकी हैंडसम' और 'मिस्टर एक्स' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो कई तेलगु और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं। इतना ही नहीं नूरा 650 करोड़ रुपये कमाने वाली मशहूर फिल्म 'बाहूबली' के सॉन्ग 'मनोहारी' में स्पेशल अपीरिंयस में आ चुकी हैं। 
अधिक जानकारी के लिए यहाँ करे: https://goo.gl/RsnJdn

ताजा हिंदी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Sunday, 8 January 2017

मंगलवार से शुरू होगा आठवां वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन

Hindi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को आठवें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वृहद स्तर पर आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में कई देशों के प्रमुखों, शीर्ष वैश्विक एवं भारतीय मुख्य कार्यपालक अधिकारियों और कई औद्योगिक घरानों के शिरकत करने की संभावना है।


इस बार राज्य सरकार सम्मेलन में 25 लाख करोड़ रूपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद कर रही है। यह सम्मेलन मोदी की सोच का परिणाम था। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने इसकी शुरूआत की थी। जनवरी 2015 में आयोजित सम्मेलन के सातवें सत्र में राज्य सरकार को 25 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले थे।
सम्मेलन के इस आठवें सत्र में लगभग 20 देशों के प्रमुख और दुनियाभर की सरकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री शिरकत करेंगे। अमेरिका में दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों की सहायक विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत भारतीय-अमेरिकी निशा देसाई बिसवाल एक बड़े अमेरिकी कारोबारी शिष्टमंडल के साथ मौजूद रहेंगी।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ करे: https://goo.gl/V8dUwY
ताजा और रोचक Hindi Samachar पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Wednesday, 4 January 2017

फरवरी में एक ही साथ 103 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा इसरो

Hindi Newsभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) फरवरी के पहले हफ्ते में अपने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी37 का इस्तेमाल कर रिकॉर्ड 103 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी दक्षिण एशियाई उपग्रह परियोजना मार्च में शुरू होगी।
फरवरी में जिन 100 से ज्यादा उपग्रहों का प्रक्षेपण होना है वे अमेरिका और जर्मनी सहित कई अन्य देशों के हैं। इसरो के लिक्विड प्रॉपल्शन सिस्टम्स सेंटर के निदेशक एस. सोमनाथ ने बताया कि एक ही साथ 100 से ज्यादा उपग्रहों का प्रक्षेपण कर हम शतक बनाने जा रहे हैं। सोमनाथ ने बताया कि इससे पहले इसरो ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में एक साथ 83 उपग्रहों के प्रक्षेपण की योजना बनाई थी, जिसमें से 80 विदेशी उपग्रह थे। 

लेकिन इनमें 20 और विदेशी उपग्रहों के जुड़ जाने के कारण प्रक्षेपण की तारीख करीब एक हफ्ते आगे बढ़ा दी गई। ये प्रक्षेपण अब फरवरी के पहले हफ्ते में होगा।
बहरहाल, उन्होंने उन देशों की संख्या के बारे में नहीं बताया जो इस मिशन में अपने उपग्रहों का प्रक्षेपण करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसमें अमेरिका और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं।
सोमनाथ ने कहा कि ये 100 सूक्ष्म-लघु उपग्रह होंगे, जिनका प्रक्षेपण पीएसएलवी-37 के इस्तेमाल से किया जाएगा। पेलोड का वजन 1350 किलोग्राम होगा, जिसमें 500-600 किलोग्राम उपग्रहों का वजन होगा। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में यह प्रक्षेपण एक बड़ी उपलब्धि होगी, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर पहले कभी प्रक्षेपण नहीं हुए। 
ताजा खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Tuesday, 3 January 2017

सिन्धु जल संधि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान से एक साथ मिलकर मुद्दा सुलझाने को कहा

Hindi Newsअमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर सिन्धु जल संधि के मुद्दे पर बातचीत की और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों को अपने मतभेदों को सुलझाने के लिए मिलकर काम करने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि केरी ने 29 दिसंबर को पाकिस्तान के वित्त मंत्री डार से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि हालांकि मैं इसके बारे में विस्तार से नहीं बता सकता हूं। किर्बी ने कहा कि सिन्धु जल संधि पिछले पचास साल से भारत और पाकिस्तान के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के मानक के तौर पर लागू है। हम भारत और पाकिस्तान को अपने मतभेद मिलकर सुलझाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम पहले भी ऐसा करते रहे हैं।
हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और पाकिस्तान को मदद देने संबंधी सवाल का जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जैसा मैंने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान को आपसी मतभेद सुलझाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
किर्बी ने कहा कि हम इस विस्तृत मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान की सरकारों के नियमित संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पाकिस्तान ने सिन्धु जल संधि के क्रियान्वयन को लेकर अमेेरिका की मदद मांगी थी। यहां तक कि विदेश मंत्री जॉन केरी ने नयी दिल्ली तथा इस्लामाबाद के बीच मुद्दे के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया था।
ताजा खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Monday, 2 January 2017

भगवान कृष्ण के उगाए इस पेड़ से आज भी झड़ते हैं मोती

Hindi Newsपुराणों और प्राचीन कथाओं में राधा-कृष्ण का विवाह हुआ था इसका वर्णन नहीं मिलता है। यही माना जाता है कि राधा, कृष्ण की प्रेमिका थीं और कृष्ण का विवाह रूक्मणी से हुआ था। आपको बता दें कि गर्ग संहिता में राधा-कृष्ण की सगाई का वर्णन मिलता है। गर्ग संहिता के अनुसार राधा-कृष्ण की सगाई हुई थी और इस सगाई में राधा के पिता वृषभानु ने भगवान कृष्ण को तोहफे में बेशकीमती मोती दिए थे।

इन मोतियों को तोहफे में पाकर वासुदेव बहुत परेशान हो गए, उन्हें ये डर सता रहा था कि इतने कीमती मोती वो कैसे संभालेंगे। श्रीकृष्ण अपने पिता की इस चिंता को भांप गए और उन्होंने अपनी मां से झगड़कर वे मोती ले लिए और कुंड के पास जमीन में गाड़ दिए। जब नंद बाबा को इस बात का पता चला तो वे अपने पुत्र पर बहुत क्रोधित हुए और उन्होंने कुछ लोगों को वह मोती खोदकर लाने को कहा।
जब वे लोग जमीन को खोदकर मोती लाने के लिए उस स्थान पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उस जगह पर पेड़ उग आया है और उस पेड़ पर सुंदर मोती लटक रहे हैं। तब एक बैलगाड़ी में भरकर मोतियों को नंदबाबा के घर पहुंचाया गया। तब से लेकर अब तक उस कुंड को मोती कुंड के ही नाम से जाना जाता है। 84 कोस की यात्रा करने वाले लोग इस कुंड और कुंड के पास लगे मोतियों के पेड़ को आसानी से देख सकते हैं।
ताजा हिंदी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Sunday, 1 January 2017

गरीबो के खातों में 87,000 करोड़ हुए जमा, जनधन खातों की हो रही है जांच !

Hindi Newsनई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से देशभर के जनधन खातों पर काले धन जमा करवाने वाले धन कुबेरों की निगाह लगी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर कई जनधन खातों में पैसों को सफेद करने की शिकायते सामने आई है। वित्त विभाग और इनकम टैक्स की नजर हैं और अब ऐसे लोगों के जनधन खातों पर है जिनमें निर्धारित लिमिट से ज्यादा पैसा जमा हुआ है। 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार,  जनधन खातों में जमा धन नोटबंदी के 45 दिन में 87,000 करोड़ रुपए के पहुंच गया है। यह सब 45 दिनो के भीतर हुआ है। अकेले 10 से 23 दिसंबर के बीच जनधन खातों में जमा हुए 41,523 करोड़ रुपय ।
आयकर विभाग के पास 4.86 लाख खातों में 30,000 से 50,000 रुपए की जमा राशि जमा करवाई गई। आंकड़े बताते है कि इन खातों में कुल जमा राशि 2,000 करोड़ रुपए है।जबकि 10 नवंबर से 23 दिसंबर तक जनधन खातों में कुल 41,523 करोड़ रुपए राशि जमा करवाई गई है।
लेकिन 9 नवंबर तक इन खातों में 45,637 करोड़ रुपए ही जमा हुए थे। इस तरह जनधन खातों में कुल मिलाकर जमा राशि 87,100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।
ताजा हिंदी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर