Wednesday, 27 February 2019

नेपाल के पर्यटन मंत्री को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

 Nepal News:नेपाल के पर्यटन और नागर विमानन मंत्री रबिन्द्र अधिकारी और अन्य पांच अफसरों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर देश के ताप्लेजुंग जिले में बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

काठमांडू पोस्ट ने नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक सर्बेंद्र खनाल के हवाले से बताया कि एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर में रबिन्द्र अधिकारी और प्रतिष्ठित नागर विमानन और अतिथ्य उद्यमी आंग त्सरिंग शेरपा तथा प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी सहायक युवराज दहल सवार थे। हेलीकॉप्टर में दो अन्य यात्रियों में नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण के उप महानिदेशक बिरेंद्र प्रसाद श्रेष्ठता तथा अर्जुन कुमार शामिल हैं। हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रभाकर केसी उड़ा रहे थे।
शेरपा येती एयरलाइंस के प्रबंध निदेशक हैं और एयर डायनेस्टी के अध्यक्ष हैं। अखबार ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लापता होने की खबर आने के थोड़े समय बाद, पाथिभारा इलाके के निवासियों ने पुलिस को सूचित किया कि दुर्घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। महानिरीक्षक ने बताया हमारे लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं और फिर हमें और जानकारी मिलेगी।

Sunday, 24 February 2019

फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह के बजाय इस एक्टर का काम आया अमिताभ बच्चन को पसंद, फूलों के साथ भेजी चिट्ठी

Bollywood News :फिल्म गली बॉय रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस  पर अच्छी कमाई कर रही है। जहां सभी इस फिल्म में रणवीर सिंह के काम की सराहना कर रहे हैं वहीं महानायक अमिताभ बच्चन को गली बॉय के अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का काम बहुत पसंद आया है और उन्होंने सिद्धांत की एक्टिंग की सराहना की है। अभिताभ बच्चन ने इसके लिए सिद्धांत को फूलों के साथ एक चिट्ठी भी भेजी है।

 अमिताभ की भेजी चिट्ठी और फूलों की फोटो सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस चिट्ठी में लिखा हुआ है, सिद्धांत गली बॉय देखी और रहा न गया। किसी भी फिल्म में कलाकार का कैमरे के सामने साधारण रहना सबसे कठिन होता है। आप थे! आपकी अदाकारी पर बधाईयां और स्नेह'। 


Saturday, 23 February 2019

Entertainment News :बॉलीवुड अभिनेता सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की तैयारी कर रहे है। तो वहीं इसके साथ ही सलमान खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी आ रही है। सलमान खान जल्द ही एक बडी फिल्म में नजर आ सकते है। यदि मीडिया रिपोर्ट की माने तो वे इस फिल्म की जल्द ही काम शुरू करने वाले है। सलमान खान इस फिल्म में संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे। 






आपको बता दें कि सलमान और संजय लीला भंसाली 19 साल बाद एक साथ काम करेंगे। खबरों के अनुसार संजय लीला भंसाली अब सलमान खान के साथ काम करने जा रहे है। इस फिल्म की शूटिंग 2019 के सेंकंड हाफ में शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक रोमैंट्रिक ड्रामा होगी। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार हो गई है। इसके साथ ही यह फिल्म 2020 तक रिलीज हो सकती है। 

Resource: https://bit.ly/2Xo7BeS

Visit http://www.samacharjagat.com/category/entertainment/

Friday, 22 February 2019

राशिफल : 22 फरवरी 2019: आर्थिक वृद्धि योग लेकर आ रहा है शुक्रवार, किसी काम के पूरा न होने से इस राशि के जातक रहेंगे परेशान

आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा सिंह राशि को त्यागकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों को आज हस्त नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में.....                                                  




मेष :-इस राशि के जातकों में आज उत्साह का अभाव रहेगा, जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है।

वृष :-काम करने वालों को आज आपसे जलन हो सकती है, बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। 

मिथुन :-निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बने, परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। भविष्य संबंधी चिंताओं को लेकर मन परेशान होगा।

कर्क :-आप जिन कामों को नहीं करना चाहते हैं उन्ही कामों को करना पड़ेगा, महत्वाकांक्षाओं के पूरा न होने से मन दुखी होगा।



Tuesday, 12 February 2019

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए 15 फरवरी को होगा टीम इंडिया का चयन, इन खिलाडियों को दिया जा सकता है आराम

Sports News :- भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेल कर आई है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर शानदार प्रदर्शन किया था। तो एक बार फिर से इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम इस महीने भारत के दौरे पर आएगी। टीम इंडिया को अपनी सरजमी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके साथ ही यह सीरीज आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया के महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्योंकि इस सीरीज से भारतीय टीम अपने कमियों को सुधारना चाहेगा। 






For more sports news in Hindi visit http://www.samacharjagat.com/category/sports/1