Bollywood News :फिल्म गली बॉय रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जहां सभी इस फिल्म में रणवीर सिंह के काम की सराहना कर रहे हैं वहीं महानायक अमिताभ बच्चन को गली बॉय के अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का काम बहुत पसंद आया है और उन्होंने सिद्धांत की एक्टिंग की सराहना की है। अभिताभ बच्चन ने इसके लिए सिद्धांत को फूलों के साथ एक चिट्ठी भी भेजी है।
अमिताभ की भेजी चिट्ठी और फूलों की फोटो सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस चिट्ठी में लिखा हुआ है, सिद्धांत गली बॉय देखी और रहा न गया। किसी भी फिल्म में कलाकार का कैमरे के सामने साधारण रहना सबसे कठिन होता है। आप थे! आपकी अदाकारी पर बधाईयां और स्नेह'।
Resource:https://bit.ly/2Xo7BeS
For more entertainment news visit http://www.samacharjagat.com/category/entertainment/
For more entertainment news visit http://www.samacharjagat.com/category/entertainment/

No comments:
Post a Comment