Tuesday, 19 March 2019

बीजेपी 70 वर्ष की रट लगाना बंद करे, हर बात की एक्सपायरी डेट होती है: प्रियंका गांधी !!

बीजेपी सरकार के विकास के रिपोर्ट कार्ड के दावों को खोखला बताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि जमीनी वास्तविकता बिल्कुल अलग है और जहां तक भाजपा पिछले 70 साल की बात करती है तो इसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है। सीतामढ़ी गेस्ट हाउस के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमीन पर आकर जरा देखें कि क्या स्थिति है।

यह रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, यह लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और रोज मुझे यही पता चल रहा है कि चाहे किसान हो, नौजवान हो, स्टूडेंट हो, शिक्षामित्र हो, आंगनवाड़ी हो सब प्रताड़ित है । उनको कुछ नहीं मिला, कहीं कहीं यह एलान हुआ कि 17 हजार का आपको वेतन मिलेगा और आज तक कुछ नहीं मिला। दो सालों से आठ हजार पर चल रहे हैं। जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है।
योगी सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किए जाने की बाबत सवाल पर प्रियंका ने कहा कि ''जो प्रचार करते हैं और जो होता है उसमें बहुत फर्क है। जहां तक इनकी यह 70 साल वाली रट है इस रट की भी एक एक्सपायरी डेट होती है। पांच साल से आप सरकार में हैं पांच सालों में आपने क्या किया। प्रियंका तीन दिन की गंगा किनारे की यात्रा पर हैं। आज उन्होंने मिर्ज़ापुर जाने से पहले सीतामढ़ी मंदिर में दर्शन और पूजा की।
For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com

Saturday, 16 March 2019

IPL 2019: केकेआर को लगा एक और बड़ा झटका, बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी !!

Sports News : आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण इस पूरे सीजन से बाहर हो गए है। इससे पहले कमलेश नागरकोटी भी चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए है। हालांकि नागरकोटी ने पिछला सीजन भी नहीं खेला था। लेकिन दो मुख्य तेज गेंदबाजों का इस टूर्नामेंट से पहले चोटिल होना टीम के फ्रेचाइजों के लिए चिंता का विषय हो गया है। दो प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने से टीम को अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं। 



आपको बता दें कि पिछले साल अंडर—19 विश्व कप में शिवम मावी और नागरकोटी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के कारण इन दोनों खिलाडियों को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया गया था। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले नागरकोटी चोटिल हो गए और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी ​जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था। 

तो वहीं शिवम मावी ने पिछले सीजन में केकेआर की टीम में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार वे चोटिल हो गए है। इस कारण पूरेे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। गौरतलब है कि इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि नागरकोटी इस बार यह सीजन खेल सकते है। लेकिन चोट की वजह से बाहर हो गए है। 

For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com


Friday, 15 March 2019

विंग कमांडर अभिनंदन को सामान्य स्थिति में लाने की प्रक्रिया पूरी !!

New Delhi : भारतीय वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को सामान्य स्थिति में लाने के मकसद से लगभग दो सप्ताह की लंबी ‘‘डी-ब्रीफिंग’’ (बातचीत) प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पायलट अभिनंदन 27 फरवरी को पकड़े जाने के बाद पाकिस्तान में लगभग 60 घंटे बिताए थे।



उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के पायलट का उपचार भी समाप्त हो गया है और वह ड्यूटी पर लौटने से पहले कम से कम तीन सप्ताह के लिए बीमारी संबंधी अवकाश पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वायुसेना द्वारा गठित एक मेडिकल बोर्ड उनकी फिटनेस की समीक्षा करेगा ताकि बल के शीर्ष अधिकारियों को यह निर्णय लेने में मदद मिल सके कि वह लड़ाकू विमान के कॉकपिट में लौट सकते हैं या नहीं। कूलिंग डाउन प्रक्रिया (उन्हें सामान्य बनाने की प्रक्रिया) के तहत उनकी डि-ब्रीफिंग की गयी।

For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com

Monday, 11 March 2019

श्रीगंगानगर सेक्टर में गोलाबारी, फिर संदिग्ध ड्रोन दिखा !!

National News : सीमांत श्रीगंगानगर सेक्टर में आज सुबह फिर संदिग्ध ड्रोन दिखा और गोलाबारी हुई जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के भहदूमलकोट थाना क्षेत्र में गंग कैनाल के बाइफिरकेशन हेड के आसपास सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे तक आधे घंटे धमाकों और गोलियां चलने की आवाज आती रही।


सूत्रों के अनुसार सरहद पर संदिग्ध ड्रोन (यूएवी) दिखाई देने पर यह आवाज आने लगीं। सुबह सवेरे धमाकों और गोलियां चलने की आवाजों से ग्रामीण भयभीत हो गए। 
दो दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में धमाके और गोलियां चलने की आवाजे आई थी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध ड्रोन को हवा में ही उड़ा दिया गया, लेकिन अभी अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बीते तीन-चार दिन के दौरान श्रीगंगानगर सेक्टर में सरहद पर संदिग्ध ड्रोन भारतीय सेना द्वारा हवा में ही नष्ट किए जा रहे हैं। अब तक पांच ड्रोन श्रीगंगानगर जिले के साथ लगती सरहद पर मार गिराए हैं।
For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com

Sunday, 10 March 2019

श्रीकांत बोले, करारी हार के डर से बौखलाए हैं बुआ-बबुआ !!

National News :  उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ऊर्ज़ा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी आसन्न करारी हार देख कर सपा और बसपा बौखला गई हैं। शर्मा ने रविवार रात एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बसपा अध्यक्ष मायावती और उनके गठबंधन साथी भतीजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के भ्रष्टाचार और कुशासन वाली, भू माफिया, खनन माफिया शराब माफिया अपराधियों को तवज्जो देने वाली सरकार देखी है।



उसी जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य को लेकर चलने वाली सरकार भी देखी है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा को अपनी करार हार अभी से नजर आ रही है, इसीलिए उसके नेता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार तथा भाजपा के खिलाफ फुजूल बयानबाजी कर रहे हैं।
शर्मा ने दावा किया कि वर्ष 2008 में हुए मुम्बई हमलों के बाद सेना चाहती थी कि पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरों को नष्ट किया जाये लेकिन सपा-बसपा के समर्थन से चल रही केंद्र की कांग्रेस सरकार के पास इच्छा शक्ति नहीं थी। भाजपा ने सेना का मनोबल बढाया तथा उरी और पुलवामा के हमलावरों और उनकी पनाहगाह को नेस्तनाबूत किया।
For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com

Friday, 8 March 2019

नीरव मोदी के लंदन में रहने की खबर को लेकर कांग्रेस ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना !!

New Delhi  अरबों रुपए की बैंक जालसाजी के आरोपी नीरव मोदी के लंदन में रहने और वहां की सड़कों पर सरेआम घूमने से जुड़ी खबर को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपए लूटकर ऐशगाह में जिंदगी बिताना इस सरकार में ही मुमकिन है।



इस बीच, विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि ब्रिटेन अब भी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध पर विचार कर रहा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, देश के 23,000 करोड़ रुपए लूट कर ले जाओ, बग़ैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर प्रधानमंत्री के साथ विदेश में फ़ोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ रुपए के ऐशगाह में ज़िंदगी बिताओ।
बुझो, मैं कौन हूँ, अरे छोटा मोदी, और कौन! उन्होंने आरोप लगाया, जब मोदी भए कोतवाल, तो डर काहे का। मोदी है तो मुमकिन है! उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के एक दैनिक समाचार पत्र टेलीग्राफ ने अपनी खबर में दावा किया है कि नीरव मोदी लंदन में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहता है और वहां की सड़कों पर घूमता है।

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं की भला किससे बराबरी !!

New Delhi : संयुक्त राष्ट्र की लैंगिक समानता की रफ्तार बेहद धीमी होने की रिपोर्ट के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि महिलाएं पुरुषों से बराबरी की बात करके स्वयं को कमतर आंकती हैं ,उन्हें ईश्वर ने शक्तिशाली और पुरुषों से ऊंचा बनाया है, उन्हें बराबरी की बात करने की क्या जरुरत है जबकि संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ राजनयिक बुलंदियों के शिखर पर पहुंची महिलाओं के अदम्य साहस,कर्मठता एवं जज्बे को सलाम करती हैं।

शर्मा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनीवार्ता से विशेष बातचीत में कहा कि भगवान ने महिलाओं को तो पहले ही विशेष बनाया है। उनमें शक्ति ज्यादा है। वे मजबूत हैं,तभी बच्चों के जन्म की पीड़ा आंख मूंद कर सहती हैं और नयी जिम्मेदारियों को हंस-हंस कर उठाती हैं। क्या किसी पुरुष में है इतना दुख-दर्द सहने की है क्षमता? उन्होंने कहा कि महिलाएं मजबूत हैं, मजबूर नहीं। बराबरी का दर्जा उन्हें क्यों चाहिए?
जब वे पहले ही आगे हैं, तो बराबरी की दर्जा किससे चाहिए? संविधान ने भी उन्हें सभी अधिकार दिए हैं। पुरुषों से बराबरी की बात करना नारी शक्ति का अनादर है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण का मतलब मात्र घर से बाहर निकल कर पैसा कमाना नहीं है। घर में चक्करघिन्नी बनी नौकरीशुदा महिलाओं को पति तथा परिवार के अन्य सदस्यों की मदद और अपनी कमाई अपनी मर्जी से खर्च करने की आजादी जैसे मुद्दे महिला सशक्तिकरण के अहम पहलु हैं

Wednesday, 6 March 2019

Womens Day 2019 | इन महिला नेताओं के ड्रेसिंग सेंस की दीवानी हैं भारतीय महिलाएं, करती हैं फॉलो !!

LifeStyle News : जब भी हम फैशन की बात करते हैं तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात की जाती है और उनके फैशन सेंस को ही यूथ अपनाती है। राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली महिला नेता भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हमेशा साड़ी या सूट में नजर आने वाली इन महिला नेताओं का ड्रेसिंग सेंस जबरदस्त है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को है और इस मौके पर हम आपको यहां कुछ खास महिला नेताओं के बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आम महिलाएं भी फॉलो करती हैं|


ड्रेसिंग सेंस के मामले में सबसे पहला नाम आता है राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का। 8 मार्च को जन्मीं वसुंधरा राजे के ड्रेसिंग सेंस की महिलाएं कायल हैं। वसुंधरा राजे अधिकतर साड़ी में ही नजर आती हैं और इसकी साडियां एक से बढ़कर एक होती हैं। वसुंधरा राजे जब लहरिया, बंधिनी और फ्लोरल शिफॉन की साड़ी पहनती हैं तो इसमें इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। 


बीजेपी नेता सुषमा स्वराज का फैशन सेंस देखते ही बनता है वे हमेशा साड़ी में नजर आती हैं। सुषमा स्वराज अधिकतर चौंडे बॉर्डर वाली साड़ी पहनती हैं , बीच मांग में सिंदूर और माथे पर बड़ी सी लाल बिंदी लगाए वे परफेक्ट भारतीय लुक में नजर आती हैं। महिलाएं उनके ड्रेसिंग सेंसे को काफी पसंद करती हैं।


For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com



Tuesday, 5 March 2019

आदित्यनाथ योगी बोले, मोदी ने भोले के आशीर्वाद से दिखाया रौद्र रूप

National News :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लोक कल्याणाकारी एवं विकास योजनाआओं को आगे बढ़ाने के साथ ही भोलेनाथ के आशीर्वाद से 'रौद्र रुप’ दिखाकर सीमा पार आतंकियों के ठिकाने को नष्ट किया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुश्मनों से आंख से आंख मिलाकर बातें करने वाले नये भारत का स्वरूप दुनिया के सामने रखा है।


मंगलवार देर रात तक यहां सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद मंदिर में बाबा के दर्शन-पूजन और प्रस्तावित विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया को नए भारत का स्वरूप दिखाने के बाद मोदी पहली बार आठ मार्च को एक दिवसीय दौर पर वाराणसी आ रहे हैं। वह प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
योगी ने कहा कि भगवान शिव परिवार के लिए मंगल और दुश्मनों के घर में तांडव रूप दिखाने के प्रतीक है। उसी प्रकार मोदी ने देश में लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने के साथ ही बाबा भोले की कृपा से पिछले दिनों सीमा पार आतंकियों पर जोरदार हमला किया तथा सफलता पाई।
Resource: https://bit.ly/2C55kMm

For more National news in hindi visit http://www.samacharjagat.com/category/national/

Monday, 4 March 2019

फैशन में चढ़ा राजनीति का रंग, व्यापारियों ने मोदी, राहुल और एयरस्ट्राइक की साड़ी उतारी मार्केट में पर कर डाली ये गलती

 Fashion News :इस फैशन टे्रंड के जमाने में हर रोज मार्केट में कुछ नया आउटफिट देखने को मिल रहा है जिन्हे कुछ लोग कैरी करना पसंद करते है तो कुछ लोग उनसे दूर रहना ही सही समझते है फैशन के मामले में अगर लड़कियों के आउटफिट की बात करें तो इनके लिए हर रोज मार्केट में कुछ नया आउटफिट देखने को मिलता है कुछ आउटफिट ऐसे होते है जिन्हे खासतौर पर लड़किया ट्रेडिशनल लुक ही नहीं बल्कि वेस्टर्न लुक के लिए भी आसानी से कैरी कर लेती है जिससे उनका परफेक्ट लुक नजर आता है 



ऐसे में हम आपकों बतादें की फैशन के इस दौर में अब मार्केट में ऐसी प्रिंट साड़़ी भी आने लगी है जो राजनिती और देश से जुड़ी है वैसे ये तो हर देशवासी जानते है की  पुलवामा में हुए आतंकी हमला का जवाब हमारी भारतीय वायुसेना नें बखूबी दिया जिसकी तारीफें पूरा हिंदुस्तान कर रहा है देश प्रेम का जूनून इन वायुसेना के जाबाजों में बखूबी पाया गया जब सीमा से पार जाकर आतंकी ठिकानों को बम के गोलों से उड़ा दिया। बल्कि सर्जिकल स्ट्राक में जाबाजों की बहादुरी देखने को मिली जिसका भारत देश को आज भी गर्व महसूस होता है

ऐसे में इन जाबाजों की बहादुरी को देख कपड़ा व्यापारी भी बेहद खुश नजर आ रहे है, उन्होंने महिलाओं की साड़ी पर सर्जिकल प्रिंट की साडिय़ां ही नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रिंट साड़ी, कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रिंट साड़ी से लेकर वायु सेना की ताकत और एयरस्ट्राइक प्रिंट साड़ी भी डिजाइन कर दी है ऐसे में महिलाओं की साड़ी पर ये नया प्रिंट फैंस को बेहद पसंद आ रहा है |

Saturday, 2 March 2019

हिमस्खलन के बाद 10 दिन से फंसे पांच सैनिकों में से एक का शव बरामद

National Newsहिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद 10 दिन से लापता पांच सैनिकों में से एक का शव शनिवार को बरामद हो गया। जिला अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय राजेश ऋषि सेना की 7 जेएके राइफल्स के उन छह जवानों में से एक थे, जो 20 फरवरी को किन्नौर जिले में शिपकी ला सीमा चौकी के पास हुए हिमस्खलन में फंस गए थे। 



किन्नौर जिले की जनसम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि ऋषि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि उनके शव को पूह ले जाया जा रहा है, जहां से उसे उनके पैतृक गांव जगतपुर ले जया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेना के अन्य फंसे हुए जवानों की तलाश के लिए करीब 500 कर्मियों को तैनात किया गया है।
बिलासपुर जिले के घुमारपुर गांव के हवलदार राकेश कुमार का शव हिमस्खलन वाले दिन बरामद हो गया था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी कमान मुख्यालय बचाव एवं राहत अभियान पर करीबी नजर बनाए हुए है। इस कमान मुख्यालय के 'चीफ ऑफ स्टाफ’ लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली ने भी कुछ दिन पहले घटनास्थल का दौरा किया था। साथ ही कहा था कि लापता सैनिकों की तलाश के सभी प्रयास जारी हैं।

For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com