National News: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हिमस्खलन के बाद 10 दिन से लापता पांच सैनिकों में से एक का शव शनिवार को बरामद हो गया। जिला अधिकारियों ने बताया कि 25 वर्षीय राजेश ऋषि सेना की 7 जेएके राइफल्स के उन छह जवानों में से एक थे, जो 20 फरवरी को किन्नौर जिले में शिपकी ला सीमा चौकी के पास हुए हिमस्खलन में फंस गए थे।
किन्नौर जिले की जनसम्पर्क अधिकारी ममता नेगी ने बताया कि ऋषि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि उनके शव को पूह ले जाया जा रहा है, जहां से उसे उनके पैतृक गांव जगतपुर ले जया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेना के अन्य फंसे हुए जवानों की तलाश के लिए करीब 500 कर्मियों को तैनात किया गया है।
बिलासपुर जिले के घुमारपुर गांव के हवलदार राकेश कुमार का शव हिमस्खलन वाले दिन बरामद हो गया था। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी कमान मुख्यालय बचाव एवं राहत अभियान पर करीबी नजर बनाए हुए है। इस कमान मुख्यालय के 'चीफ ऑफ स्टाफ’ लेफ्टिनेंट जनरल पीएम बाली ने भी कुछ दिन पहले घटनास्थल का दौरा किया था। साथ ही कहा था कि लापता सैनिकों की तलाश के सभी प्रयास जारी हैं।
For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com
Resource:https://bit.ly/2EnjVTM

No comments:
Post a Comment