Wednesday, 12 April 2017

सुनसान जगहों पर बने ये घर हैं पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

News in Hindi : अधिकतर लोग घर उस जगह पर बनाते हैं जहां पर पहले से बस्ती हो, वीरान इलाके में कोई नहीं रहना चाहता है लेकिन कुछ लोगों को वीरान जगह पर रहने की आदत होती है और वे ऐसी जगह पर घर बना लेते हैं जहां दूर-दूर तक इंसान का नामो निशान नहीं होता है। ऐसे ही वीरान जगह पर बने कुछ घर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और इन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक इन जगहों पर जाते हैं। आइए आपको बताते हैं इन घरों के बारे में.....
Photo 2014 (36 kb).jpg
कटस्क्सखी पिलर, जॉर्जिया :-
कटस्क्सखी पिल्लर चट्टान पर बना हुआ घर किसी अजूबे से कम नहीं है, यहां आना बहुत ही मुश्किल है।
घोस्ट टाउन ऑफ क्रिस्टल :-
इस घर का नाम भले ही डरावना हो लेकिन यहां आकर आपको बिल्कुल भी डर नहीं लगेगा। प्रकृति के बीच में बना ये घर बहुत ही खूबसूरत है।
एबनडोनेड हाउस, आइसलैंड :-
यह घर चारों तरफ से बर्फ से ढका हुआ है, यहां दूर -दूर तक बर्फ की चादरें बिछी हुई है।
स्टोन हाऊस, पुर्तगाल :-
इस घर को स्टोन हाऊस कहा जाता है। यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है, इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं।
ऐसी ही मजेदार Tourist Places खबरे पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Monday, 10 April 2017

BMW M5 जल्द आएगी India, इस वैरिएंट की कीमत नहीं हुई साफ

News in Hindi  : बीएमडब्लू कार हर किसी के दिल पर राज करती है, और सबके मन की इच्छा होती है की वह एक बार बीएमडब्लू कार जरूर चलाए।
बीएमडब्लू अब जल्द ही भारत में एम 5 कम्पटेटिव एडिशन पेश करने जा रहा है। इसकों लेकर तैयारियां की जा रही है।
BMW-M5-Competition-Edition-PLACEMENT-626x382.jpg
जर्मन कार निर्माता बीएमडब्लू भारत में अपनी एम 5 का सबसे शक्तिशाली संस्करण पेश करने के लिए तैयार है। BMW M5 प्रतियोगिता संस्करण सिर्फ 200 इकाइयों तक सीमित है।
जिनमें से आधा सफेद और दूसरा आधा ब्लैक हैं। अगर इस गाड़ी की तुलना रेगुलर BMW M5 से की जाए तो इसमें शक्ति और टोक 40 बीएचपी और 19 एनएम टोक के ऊपर है।
यह 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो वी 8 इंजन 592 बीपीपी और 700 एनएम टोक से लैस है। इस कार की शीर्ष गति अभी भी इलेक्ट्रॉनिक 250 किलोमीटर हावर तक सीमित है।
बीएमडब्लू एम 5 कम्पटेटिव एडिशन बाहर से कई प्रकार के कार्बन-फाइबर से युक्त हैं। अंदर की ओर बात की जाए तो यह ओपल सफेद सिलाई के साथ ब्लैक मैरिनो चमड़े का इंटीरियर रखता है।
BMW M5 भारत में एक टू-ऑर्डर मॉडल के रूप में उपलब्ध होगा। हालांकि कम्पनी ने अभी तक इस वैरिएंट की कीमत नहीं बताई हैं।
ताजा खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

Tuesday, 4 April 2017

इंसानों के बाद अब सांप भी खुदकुशी करने को हुए मजबूर!

Hindi News : आपने अब तक लोगों को खुदकुशी करते हुए खूब देखा होगा लेकिन कभी आपने सोचा है कि कोई सांप भी खुदकुशी कर सकता है? जी नहीं ना, पर यह सच हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सांप के खुदकुशी करने का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यकीन हो जाएगा कि सांप भी आत्महत्या कर सकता है।
1491364713
इस चौंका देने वाले वीडियो को यूट्यूब पर TheComputerFreakDK अकाउंट से शेयर किया गया। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं। बड़ी संख्या में यूट्यूब पर लोग इसे देख रहे हैं।
हालांकि इस वीडियो की सत्यता का हम दावा तो नहीं करते। लेकिन फिलहाल इस वीडियो को आप देखें तो ऐसा लगता है जैसे चींटी सांप पर हमला कर रही है और सांप अपनी रक्षा के लिए अपना फन पटक रहा है।
वीडियो में एक सांप सड़क को पार करने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा हैं लेकिन जैसे ही सड़क पर आगे बढ़ता है तो वह आगे की ओर बढ़ने के बजाय वापस अपने फन को खुद में समेट लेता है। कुछ देर बाद सांप सड़क पर अपना फन जोर-जोर से पटकने लगता है और फिर कई पलटियां खाता है।
ऐसी ही मजेदार Hindi News पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर