Sports News : आईपीएल के 12वें सीजन की शुरूआत से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण इस पूरे सीजन से बाहर हो गए है। इससे पहले कमलेश नागरकोटी भी चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए है। हालांकि नागरकोटी ने पिछला सीजन भी नहीं खेला था। लेकिन दो मुख्य तेज गेंदबाजों का इस टूर्नामेंट से पहले चोटिल होना टीम के फ्रेचाइजों के लिए चिंता का विषय हो गया है। दो प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने से टीम को अपने प्लान बदलने पड़ सकते हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल अंडर—19 विश्व कप में शिवम मावी और नागरकोटी ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के कारण इन दोनों खिलाडियों को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया गया था। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले नागरकोटी चोटिल हो गए और पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया था।
तो वहीं शिवम मावी ने पिछले सीजन में केकेआर की टीम में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार वे चोटिल हो गए है। इस कारण पूरेे टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। गौरतलब है कि इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि नागरकोटी इस बार यह सीजन खेल सकते है। लेकिन चोट की वजह से बाहर हो गए है।
Resource: https://bit.ly/2FeZhGX
For more Latest Hindi News visit http://www.samacharjagat.com

No comments:
Post a Comment