National News : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक चुनावी रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस मामले पर पक्ष और विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अब इस मामले पर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सपना ने इसे केजरीवाल के उस बयान से जोड़ दिया है जिसमें केजरीवाल ने मनोज तिवारी को नाचने वाला कहा था।
दरअसल, जब सपना चौधरी से केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि किसी के प्रोफेशन को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, ये बहुत गलत बयान है। इसके बाद सपना ने कहा कि केजरीवाल को इसका जवाब मिलेगा। थप्पड़ वाली घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपना ने कहा कि देखो आपने मैंने कहा था, भगवान ने उन्हें अपने आप जवाब दे दिया है, हमें जवाब देेने की जरूरत ही नहीं।
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना।
तो वहीं थप्पड़ वाली घटना पर अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने ही मुझे मरवाने के लिए भेजा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन पर किया गया ये नौवां हमला था। मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री पर इस तरह का हमला किसी ने किया होगा। इस देश में दिल्ली का सीएम ही एकमात्र ऐसा मुख्यमंत्री है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके विरोधी दल यानि की भाजपा के ऊपर है।
Resource : https://bit.ly/2H7Ag1H
No comments:
Post a Comment