Thursday, 2 March 2017

सैफ की फ्लॉप फिल्म 'रंगून' पर भड़कते हुए ये क्या बोली करीना

Hindi News : 24 फरवरी को  रिलीज हुई फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म पांच दिनों में सिर्फ 17 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। फिल्म में सैफ अली खान, शहीद कपूर, कंगना रनौत के होते हुए बॉक्स ऑफिस पर सफल नही रही है।
1488506137.jpg
जबकि 'रंगून' के पहले रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएसबी 2' ने 5 दिनों में 66.79 करोड़ की कमाई कर ली थी। इस हिसाब से 'रंगून' कमाई के मामले में बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रही है।
इस बीच करीना कपूर ने अपने पति की इस फिल्म के बारे में अपनी राय दी है। उन्होंने कहा, 'फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर बुरी या अच्छी नहीं कही जा सकती। विशाल भारद्वाज की फिल्में कलात्मक होती हैं। उसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर आंकना गलत होगा।'
बता दें कि करीना 'रंगून' की रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग में भी शामिल हुईं थी और उन्होंने फिल्म की काफी तारीफ भी की थी।
ऐसी ही मजेदार Hindi News पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

No comments:

Post a Comment