Thursday, 16 March 2017

आत्माओं का सच जानना है तो जाएं यहां

Hindi News : अमेरिका के कासाडागा टाउन को साइकिक कैपिटल के नाम से भी जाना जाता है। यहां के लोगों का मानना है कि उनमें ऐसी शक्ति मौजूद है कि वह माध्यम बनकर या अन्य तरीकों से परलोक गए व्यक्ति की आत्मा से संपर्क कर सकते हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि यहां के लोग प्रेतात्माओं से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार करने का भी दावा करते हैं।
1489656636.jpg
अपनी इसी अनोखी खासियत की वजह से ये जगह पूरी दुनिया में फेमस है और दूर-दूर से लोग यहां पारलौकिक शक्तियों का अनुभव करने आते रहते हैं। न्यूयॉर्क के आध्यात्मिक गुरु जॉर्ज कॉल्बी ने 1875 में इस टाउन को बसाया था। धीरे-धीरे यहां लोग आकर बसने लगे और खुद स्प्रिचुअल हीलर्स बन गए।
आज की तारीख में कासाडागा में करीब 150 स्प्रिचुअल हीलर्स हैं, जो मृत आत्माओं से संपर्क करने का दावा करते हैं। यहां ईसाईयत, दर्शन और विज्ञान के मिले-जुले आधार पर केंद्रित आध्यात्म का एक अनूठा रूप देखने को मिलता है। हर साल यहां करीब 15 से 20 हजार लोग आते हैं और आत्माओं से बात करके एक अनूठा आनंद प्राप्त करते हैं।
ताजा खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

No comments:

Post a Comment