News in Hindi : चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पिछले वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाकर तहलका मचाने वाले कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को इसी महीने श्रीलंका दौरे पर होने वाली तीन टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

पीठ दर्द के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की भी वापसी हुई है और वह मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करेंगे। पिछले साल अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले रोहित को करूण नायर की जगह 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जिसकी अगुवाई विराट कोहली करेंगे।
नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ तिहरा तक जड़ा था, लेकिन इसके बाद चार पारियों में वह केवल 54 रन ही बना पाए थे। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी टेस्ट टीम में जगह बनाई है। पांड्या को भी एकदिवसीय मैचों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति ने ऑलराउंडर के रूप में उन्हें टीम में रखा है। Read complete this Hindi News here : https://goo.gl/azfAFQ

No comments:
Post a Comment