Monday, 10 July 2017

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, 7 श्रद्धालुओं की मौत

News in Hindi  :  आखिरकार वहीं हुआ जिसका सबकों डर था। अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हो गया है। जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हालांकि सरकार की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन आतंकी अपने मनसूबों में कामयाब हो ही गए।
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग के बटेंगू में सोमवार रात आतंकियों ने अमरनाथ श्रद्धालुओं और सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया। गोलीबारी में बस में सवार सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
1499741402.jpg
हमले के बाद मोटरसाइकिल सवार आतंकी भाग निकले। पूरे इलाके में अलर्ट घोषित करते हुए श्रीनगर से जवाहर सुरंग तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। बस में सभी श्रद्धालु गुजरात के हिम्मतनगर के बताए गए हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और दो पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं।
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमले की कड़ी निंदा की है। आतंकियों ने बटेंगू में गुजर रही पुलिस की बख्तरबंद गाड़ी पर रात आठ बजे हमला किया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी वहां से खन्नाबल की तरफ भागे। उन्होंने रास्ते में एक पुलिस नाके पर गोलीबारी की। इसमें पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। Read full story here: https://goo.gl/xYB1Xn

No comments:

Post a Comment