गुजरात: मीडियाकर्मियों पर भडक़े बीजेपी सांसद, किया दुर्व्यवहार
रविवार को बीजेपी सांसद प्रभात सिंह चौहान ने पंचमहल जिले में कथित तौर पर मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। आगामी गुजरात चुनाव में कालोल विधानसभा सीट से अपनी पत्नी की जगह पुत्र वधु को टिकट दिए जाने से नाराज बताए जा रहे चौहान से जब मीडियाकर्मियों ने प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कथित तौर पर एक कैमरामैन को धक्का दे दिया जबकि एक अन्य संवाददाता को धमकी दी।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों में दिखाई जा रही वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि सांसद पंचमहल में मोरवा हदाफ तालुका के मोरा गांव में बीजेपी के आयोजन स्थल में संवाददाता से धक्कामुक्की कर रहे हैं।
Resource: http://bit.ly/2zqxG0n
For more National News in Hindi Visit http://www.samacharjagat.com/category/national/1
No comments:
Post a Comment