Samachar Jagat : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बेहतरीन आलराउंडर शाहिद अफरीदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस तरह उनका 21 साल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का शानदार और कभी-कभी विवादास्पद कैरियर समाप्त हो गया। उन्होंने कहा था कि वह अब फ्रीलांस क्रिकेटर बनना चाहते हैं और दुनिया भर में लीग में खेलने का आनंद लेना चाहते हैं।
अफरीदी ने जारी माह की शुरुआत में ही संकेत दे दिए थे कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो गया है। 36 वर्षीय अफरीदी ने पहले ही टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि 2016 में भारत में हुई टी20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में अफरीदी पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान थे। टूर्नामेंट के बाद वे कप्तान पद से हट गए, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में खेल के छोटे प्रारूप में अपना कैरियर जारी रखा।
शाहिद अफरीदी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में तब से बस गए थे जब सन 1996 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 37 बॉलों पर शतक बना डाला था। यह उनका दूसरा ही मैच था। उनके इस रिकॉर्ड को 17 साल तक कोई नहीं तोड़ पाया। अपने करियर के उत्तरार्ध में अफरीदी बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में स्थापित हो गए। टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान की शुरुआती सफलता का दारोमदार अफरीदी पर ही रहा. वर्ष 2009 में पाक की जीत में उनकी अहम भूमिका रही।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ करे: https://goo.gl/sdJasb

No comments:
Post a Comment