Wednesday, 14 December 2016

मर्सिडीज नें भारतीय बाजार में उतारी एएमजी सी43

Hindi News: लग्जरी कारों के लिए मशहूर जर्मनी कंपनी मर्सिडीज नें अपनी नई स्पोर्ट्सकार को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की इस कार का नाम है एएमजी सी43। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 74.35 लाख रुपए दिल्ली एक्स शोरुम कीमत रखी गई है।
1481773151
भारत में एएमजी पोर्टफोलियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए कंपनी नें इसे भारतीय बाजार में पेश किया है। कार के इंजन पर नजर डालें तो इसमें तीन लीटर का वी6 बाय-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। 357बीएचपी की ताकत के साथ करीब 520एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 4.7 सेकेंड में पकड़नें में सक्षम है।फ्यूल टैंक की कैप्सिटी 66 लीटर है। इसमें दिया गया दमदार इंजन से यह कार टॉप स्पीड 250 किलोमीटर/प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
कार के फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें कई नए और शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके डिजाइन को स्पोर्टी बनाया गया है। इंटीरियर की बात करे तो कार के डैशबोर्ड पर एल्यूमीनियम लुक दिया गया है। आक्रामक फ्रंट बंपर सहित कई आकर्षक फीचर को शामिल किया गया है। एएमजी सी43 का मुकाबला ऑडी की नेक्स्ट जनरेशन आरएस5 और बीएमड्ब्ल्यू की एम4 स्पोर्टस कार से होगा।
Technology जगत से जुडी खबरो के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

No comments:

Post a Comment