Hindi News: आप वास्तव में यह जानना चाहते हैं की आपमें कितनी Potential है तो लोगों से अपने बारें में जानना बंद कीजिये ,क्योंकि वो आपको उतना ही बता सकते हैं जितना वो आपके बारे जानते हैं और ध्यान देने वाली बात यह है की क्या आज लोगों के पास इतना समय है की वो किसी को ठीक से जान पाए ?
अत: आपके दोस्त, परिवार और आसपास के लोग वही बतायेंगे जो उन्होंने देखा है और यदि आप अपने श्रेष्ठ रूप से मिलना चाहते हैं जो हमेशा सीखता रहता है ,कोशिश करता रहता है व प्रत्येक परिस्थिति में सकारात्मक रहता है और लोग उसकी लीडरशिप की प्रशंसा करते हैं तो तैयार हो जाएं
स्वयं से बात करने के लिए : आप का सबसे अच्छा दोस्त ? आप स्वयं हैं अपने आप से बातें करे अपनी strengths , weakness के लिए और अपने आप को फीडबैक देना और उन पर काम करना शुरू करें, यह क्रम रोजाना दोहरा सकते हैं या फिर साप्ताहिक लेकिन जैसे-जैसे यह करेंगे आप अपने आप को और जानने लगेंगे।
स्वयं को चुनौती देना शुरू करें : सब कुछ आसानी से होता जा रहा है और life बड़े आराम से चल रही है तो यह एक खतरे का अलार्म है आपके लिए की आप अपनी वास्तविक क्षमताओं को खो रहे हैं व एक ओसत ( mediocre ) जीवन जी रहे हैं। इससे पहले की लोग व बदलता समय आप को चुनौती दे और आप इस भीड़ में खो जाएं ,स्वयंको नए-नए काम सीखने के लिए कुछ नया करने और रिस्क ( Risk ) लेने के लिए चुनौती देना शुरू करें यक़ीनन आप हर रोज पिछले दिन से बेहतर होंगे।
खुद पर हंसना सीख लें : हम अपने ज्यादातर काम तो इस भय से नहीं कर पाते है की असफल हो गए तो लोग हँसेंगे, बातें बनायेंगे और यदि हम स्वयं ही स्वयं पर हँसना शुरू कर दें तो ? लोग कहेंगे पागल है, बेवकूफ है कहने दीजिये लेकिन यदि आपने स्वयं पर हँसने की आदत डाल ली तो फिर आपको जीवन में आगे बढ़ने और खुश रहने से कोई नहीं रोक सकता ,इसलिए हँसे अपनी असफलता पर, सफलता पर ,गलतियों पर और जाने अपने ही एक अलग रूप को जो सिर्फ और सिर्फ आगे बढ़ना जानता है।
ऐसी ही मजेदार खबरे पढने के लिए क्लिक करे Samachar Jagat पर

No comments:
Post a Comment