Wednesday, 10 August 2016

हमारे दो शेर मर गए मोदी साहब! अच्छे डॉक्टर दिलवा दीजिए: मुलायम सिंह

लोकसभा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर्यावरण से संबंधित सवाल को लेकर भावुक हो गए। मुलायम सिंह यादव ने जैव विविधता उद्यानों से संबंधित प्रश्न के तहत उत्तर प्रदेश के इटावा में ‘लॉयन सफारी’ में दो शेरों की मौत का विषय उठाया और बेहद दुखी स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी द्वारा भेंट किए गए दो शेर मर गए।



सदन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मैंने और अखिलेश यादव (उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री) ने उनसे शेर मांगे थे। हमने उनसे जितने शेर मांगे, उतने शेर उन्होंने दे दिए। इसके लिए मैं मोदी साहब को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इटावा में उद्यान में शेरों के लिए उच्च डॉक्टर से लेकर सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराईं गईं। अब हमारे दो शेर मर गए।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े - http://goo.gl/FWn7vv

Monday, 8 August 2016

बरेली में कांवड़ रोकने पर बवाल : फायरिंग, तोडफ़ोड़ और आगजनी

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में सोमवार को पुलिस द्वारा डाक कांवड़ रोके जाने को लेकर बवाल हो गया। कांवड़ के साथ चल रहे लोगों ने जमकर तोडफ़ोड़ और हवाई फायरिंग की और पुलिस की जीप सहित 3 वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सावन के तीसरे सोमवार पर पुलिस ने उमड़ी खासी भीड़ के मद्देनजर डाक कांवड़ के जत्थे को अलखनाथ मंदिर के निकट के निकट रोक लिया। डाक कांवड़ के रुकते ही लोगों ने पुंलिस को घेर लिया।



उन्होंने बताया कि उपवियों ने पुलिस की एक जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि उसकी 2 मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। इस दौरान उन लोगों ने कई राउंड गोलियां भी चलाई। सूत्रों ने बताया कि घटना के दौरान देखते ही देखते इलाके का पूरा बाजार बंद हो गया।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े - http://goo.gl/KRXvS6



Tuesday, 2 August 2016

श्रीगंगानगरः तीन मासूम बच्चों के साथ रात में पानी की टंकी में कूदी मां, सुबह तैरते मिले शव

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर कस्बे में तीन मासूम बच्चों के साथ एक महिला का शव घर में बने पाने के टांके में तैरते हुए मिलने से सनसनी फैल गई।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बनवाली ग्राम पंचायत के चक 6BJS का है जहां ईसर राम नायक की ढाणी के सामने स्थित पानी की टंकी में मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के शव मिले हैं। मृतकों में सरोज उसका चार साल का बेटा अर्जुन, ढाई साल की बेटी प्रियंका और चार महीने की गोरु शामिल हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी पीहर पक्ष को दे दी है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें - http://goo.gl/YJJR1N


Thursday, 28 July 2016

एक्सट्रीम एडवेंचर से भरा हुआ है "इनसाइड वोल्केनो"

पिछले 4000 सालों से ट्रिनुकागिगुर ज्वालामुखी शांत पड़ा हुआ है। यह विश्व का इकलौता ज्वालामुखी है जिसके मैग्मा चैम्बर तक आप जा सकते है। इसके लिए आपको ज्वालामुखी के अंदर 400 फीट नीचे तक उतरना पड़ेगा। मैग्मा चैम्बर तक जाने के लिए एक लिफ्टनुमा मशीन लगाई गई है। यहां पहुंचने पर आपको नीचे का नजारा रहस्य और रोमांच से भर देगा। इस एडवेंचर टूरिजम को ‘इनसाइड वोल्केनो’ नाम दिया गया है। यदि आप एक्सट्रीम एडवेंचर का शौक रखते हैं तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।



आइसलैंड में स्थित है ट्रिनुकागिगुर ज्वालामुखी। आपको बता दें कि आइसलैंड यूरोप का एक देश है जो की कई छोटे-छोटे आइलैंड से मिलकर बना है। ये सभी आइलैंड नार्थ अटलांटिक महासागर में एक सक्रिय ज्वालामुखी बेल्ट पर स्थित है। आइसलैंड को ज्वालामुखियों का घर कहा जाता है क्योकि यहां पर 130 से अधिक ज्वालामुखी है जिनमे से अधिकतर पूरी तरह सक्रिय हैं। ब्लफ्जोल कन्ट्री पार्क में ट्रिनुकागिगुर वोल्केनो स्थित है। यह आइसलैंड की राजधानी रिकिविक से 20 किलो मीटर दूर है। वोल्कैनो के बेस केम्प तक जाने के लिए यात्रियों को लावा की पथरीली जमीं पर 45 मिनिट की पैदल यात्रा करनी पड़ती है। बेस केम्प पर गाइड यात्रियों को अंदर रखने वाली सावधानियों के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। फिर वाटर प्रूफ कपड़े पहनकर और आवश्यक औजार लेकर ज्वालामुखी में प्रवेश दिया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें - http://goo.gl/wvvrru

Tuesday, 19 July 2016

नेशनल बर्ड फेस्टीवल 24 दिसम्बर से लेक सिटी में, टूरिज्म के लिए ये होगा खास


राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में तीसरे राष्ट्रीय पक्षी उत्सव (बर्ड फेस्टीवल) का आयोजन इस साल 24 दिसंबर से आयोजित किया जायेगा। 
मुख्य वन संरक्षण (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि तीन दिवसीय इस बर्ड फेस्टीवल की तैयारी के लिए पर्यटन और वन विभाग की वेबसाइट पर इवेंट कैलेण्डर में सम्मिलित किए जाने, पर्यटकों को कार्यक्रम से जोडऩे, गाइड व टूर ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित करने, वृहद स्तर पर विद्यार्थियों को जोडऩे के लिए के निर्देश दिये गये हैं।

अधिक जानकारी  के लिए क्लिक करें - http://goo.gl/VYCYKs

Thursday, 14 July 2016

जोधपुरः रैगिंग के नाम पर स्कूल गर्ल के साथ हुआ ये घिनौना काम...उतरवाए कपड़े और...?

राजस्थान के जोधपुर जिले में रैगिंग की आड़ में एक स्कूल गर्ल के साथ ऐसी घिनौनी करतूत सामने आई है जो शर्मसार कर देने वाली है। स्कूल में प्रवेश करने वाली पीड़ित लड़की के साथ उसकी सीनियर गर्ल्स ने लज्जा को भंग करते हुए रैगिंग की आड़ में कपड़े उतरवाने को मजबूर किया और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें की।




यह मामला जोधपुर के एक प्राइवेट स्कूल का है। जहां एडमिशन के बाद पहली बार स्कूल पहुंची लड़की के साथ स्कूल की ही अन्य लड़कियों ने रैगिंग की। पीड़ित लड़की के अनुसार पांच लड़कियों ने उसके साथ बेहद शर्मनाक व्यवहार किया और बेइज्जत करते हुए उसे बाथरूम में ले गई। वहां जबरन कपड़े उतरवाएं और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। अपने साथ यह सब होता देख पीड़िता एकदम घबरा गई और जब उसने विरोध किया तो सीनियर स्टूडेंट्स ने उसके साथ मारपीट भी की।

अधिक जानकारी  के लिए क्लिक करें - http://goo.gl/5w86hq

Tuesday, 12 July 2016

बांदीपुर : ब्लैक पैंथर के शावक और लेपर्ड के शव पाए गए

ब्लैक पैंथर के शावक के साथ लेपर्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला बांदीपुर टाइगर रिजर्व के ओमकारा रेंज का है। यह पुष्टि वन्यजीव अधिकारियों ने की।


वन्यजीव अधिकारियों के मुताबिक अभी तक ब्लैक पैंथर के शावक और लेपर्ड की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया, लेकिन अधिकारी प्रथम दृष्टयता इनकी मौत की वजह जहर मान रहे है।



अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें - http://goo.gl/mqoTBq