Wednesday, 10 August 2016

हमारे दो शेर मर गए मोदी साहब! अच्छे डॉक्टर दिलवा दीजिए: मुलायम सिंह

लोकसभा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर्यावरण से संबंधित सवाल को लेकर भावुक हो गए। मुलायम सिंह यादव ने जैव विविधता उद्यानों से संबंधित प्रश्न के तहत उत्तर प्रदेश के इटावा में ‘लॉयन सफारी’ में दो शेरों की मौत का विषय उठाया और बेहद दुखी स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी द्वारा भेंट किए गए दो शेर मर गए।



सदन में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मैंने और अखिलेश यादव (उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री) ने उनसे शेर मांगे थे। हमने उनसे जितने शेर मांगे, उतने शेर उन्होंने दे दिए। इसके लिए मैं मोदी साहब को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि इटावा में उद्यान में शेरों के लिए उच्च डॉक्टर से लेकर सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराईं गईं। अब हमारे दो शेर मर गए।

अधिक जानकारी के लिए पढ़े - http://goo.gl/FWn7vv

No comments:

Post a Comment