Tuesday, 29 August 2017

राम रहीम के जेल जाने के बाद अब कौन होगा डेरा सच्चा सौदा का उत्तराधिकारी


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद उनकी गद्दी पर बैठने को लेकर मीडिया में कई तरह की खबरे आ रही है, कोई उनके पुत्र को तो कोई उनकी पुत्री को इसका उत्तराधिकारी मान रहे है, तो कई उनकी गोद ली हुई बेटी को भी इसकी जिम्मेदारी देने की बात कर रहे है।
लेकिन इन सबके बीच मीडिया में आ रही खबरों का डेरा प्रबंधन ने खंडन किया है। डेरा प्रबंधन कमेटी की अध्यक्ष विपाशना इंसा ने आज यहां बयान में कहा कि मीडिया में आ रही खबरें बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं। उन्होंने कहा कि डेरा के लाखों अनुयायियों की आज भी पूज्य गुरू गुरमीत राम रहीम सिंह के प्रति अटूट आस्था है। 

Resource: http://bit.ly/2wFEZTy

For more News in Hindi visit http://www.samacharjagat.com

No comments:

Post a Comment